Thursday June 26, 2025
BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

उत्तर प्रदेश News

img

Navratri Prasad: नवरात्रि के नौ दिनों में माता रानी को लगाएं इन पकवानों का भोग, प्रसन्न होंगी मां दुर्गा

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-  Navratri Prasad: नवरात्रि के नौ दिन हर किसी के लिए बेहद खास होते हैं। सालभर में दो बार माता रानी नवरात्रि में लोगों के घरों में पधारती हैं। अब कुछ ही दिनों में शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होने वाली है। उदया तिथि के आधार पर इस साल शारदीय नवरात्रि 15 अक्तूबर 2023 से शुरू होगी वहीं इसका समापन 23 अक्तूबर को होगा और 24 अक्तूबर को दशमी तिथि पर विजयादशमी मनाई जाएगी। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना के साथ नौ दिनों के लिए माता रानी की आराधना की शुरुआत होती है।अगर आप इन नवरात्रि मां दुर्गा को खुश करना चाहती हैं तो शारदीय नवरात्रि के इन खास नौ दिनों में आप माता रानी को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाकर प्रसन्न कर सकती हैं। आज के लेख में हम आपको इन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका भोग आप माता रानी को लगा सकती हैं। इन चीजों को आप आसानी से घर में बना सकते हैं। 

पहला दिन

नवरात्रि के पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा होती है। इस दिन आप माता रानी को कलाकंद का भोग लगा सकती हैं। गाय के दूध से बनीं मिठाई माता रानी को काफी पसंद है। 


दूसरा दिन

नवरात्रि के दूसरे दिन आप माता ब्रह्मचारिणी को चीनी से बने पंचामृत का भोग लगाकर उसे प्रसाद के तौर पर बांट सकते हैं। 


तीसरे दिन

माता चंद्रघंटा की पूजा में आप दूध से बर्फी बनाकर इसको भोग लगा सकते हैं। इसको प्रसाद में बांटना भी सही विकल्प है।


चौथा दिन

माता कुष्मांडा को भोग लगाने के लिए आप घर पर मालपुआ बना सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान होता है। 


पांचवां दिन

मां स्कंदमाता को वैसे तो केले का भोग लगाया जाता है लेकिन अगर आप कुछ अलग बनाना चाहते हैं तो केले की फलाहारी चाट बना सकती हैं। 


छठा दिन

मां कात्यायनी को पान का भोग लगाना बेहद शुभ होता है। ऐसे में आप घर पर पान की खीर बनाकर इसका भोग लगा सकती हैं। 


सातवां दिन

नवरात्रि के सातवें दिन अगर गुड़ से बनी मिठाई का भोग आप माता कालरात्रि को लगाएंगी तो इससे मां जरूर प्रसन्न होंगी। गुड़ की खीर खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। 


आठवां दिन

नवरात्रि की अष्टमी के दिन माता महागौरी आप नारियल की बर्फी का भोग लगा सकते हैं। माता रानी को नारियल से बने पकवान काफी पसंद होते हैं। 


नौवां दिन

नवरात्रि के आखिरी दिन यानी कि महानवमी के दिन माता सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इस दिन सूजी का हलवा, पूरी और काले चने का भोग लगाना सबसे शुभ होता है।